अयोध्या : बीते वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला घर बैठकर ही देखगे दर्शक

Spread the love

आज अयोध्या की रामलीला के पदाधिकारियों ने लोकप्रिय सांसद व अयोध्या की रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी से मुलाक़ात करी और इस मौके पर बजरंगबली की गदा देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर लोकप्रिय सांसद वह रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बोला कि भगवान श्री राम की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है और इसमें भगवान श्री राम के भक्तों का योगदान रहा है । पिछले वर्ष कोरोना काल के समय में 16 करोड़ से भी ज्यादा दर्शकों ने दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम की रामलीला देखी ।लोकप्रिय सांसद व रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी ने कहा इस बार कोरोना की महामारी को देखते हुए सभी आर्टिस्ट दोनों वैक्सीन लगवाकर ही काम करेंगे । और रामलीला कमेटी अपनी तरफ से सभी आर्टिस्ट को फ्री मै वैक्सीन लगवाएगा ।इस बार भी रामलीला घर बैठकर ही देखने को मिलेगा ऑडियंस अलाउड नही है । यह रामलीला 6अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम को 7 बजे से 10 बजे तक लाइव दिखाई जाएगी ।यह रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं संस्कृत मंत्रालय के मंत्री माननीय श्री नीलकंठ तिवारी जी तथा अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से और मेरी मां फाउंडेशन संस्था द्वारा की जा रही है। सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।बिंदु दारा सिंह हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। रवि किशन परशुराम के किरदार मै नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। इस मौके पर रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल ,अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) , भरत की भूमिका निभा रहे कैप्टन राज माथुर,जेनरल सेक्रेटेरी शुभम मलिक ,उपाध्यक्ष अमित कुमार, नितिन शर्मा ,अमित साहनी,दीपक मल्होत्रा उपाध्यक्ष स्थायी समिति पूर्वी दिल्ली ,वीर सिंह पवार अध्यक्ष स्थायी समिति पूर्वी दिल्ली, भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की प्रवक्ता छवि काला सिंह मौजूद थे।

और पढ़े  दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *