बाराबंकी : अयोध्या राज्य मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 25 घायल

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना, पंजाब से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। एडीजी, लखनऊ जोन सत्य नारायण साबत ने बताया कि इस हादसे में 18 लोग मारे गए हैं। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि लुधियाना से सवारियां भरकर बिहार जा रही एक निजी डबल डेकर बस जिले में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार देर रात बस अयोध्या हाईवे पर खराब हो गई। इस दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। 

जिस समय हादसा हुआ उस समय भारी बारिश होने के चलते बचाव कार्य में भी समस्या आई है। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले जाने के साथ मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बस के यात्रियों को बाहर निकालने में सफलता पाई। राहत और बचाव का काम अभी जारी है। 

इस घटना के बाद हाईवे जाम रहा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। मृतकों में सभी लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा

एसपी ने बताया कि हाईवे पर बस खराब हो गई थी जिसके चलते बस के कुछ यात्री बस में अंदर व वह कुछ बाहर टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…