अयोध्या : पुलिस ने साल्वर गैंग के 2 सदस्य व उनके 3 सहयोगियों को किया गिरफ्तार

इस परीक्षा में एक साल्वर को वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते और दूसरे को गेट पर ही संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ के दौरान पुलिस ने इनके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया।मामले में कालेज के द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर दी गयी है।दरसअल एमपीएलएल आदर्श इंटर कालेज में टीजीटी का केन्द्र था। यहां के डयूटी कर रहे शिक्षकों ने बताया कि 13 कक्षों में परीक्षा हो रही थी। यहां कक्ष संख्या एक में एक व्यक्ति की आईडी देखी गयी तो वह हड़बड़ाने लगा। संदिग्ध पाये जाने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो कि वह लवकुश कुमार के नाम पर बैठकर परीक्षा दे रहा है। जबकि इसका नाम कमलेश है। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गयी है।

-वही उधर परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने बताया जब वे परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर रहे थे तो कमलेश संदिग्ध लगा और पूछने पर घबड़ा गया.उसकी जांच करने पर फर्जीवाड़े का पता चला कि वह परीक्षार्थी लवकुश की जगह परीक्षा दे रहा था।उसके खिलाफ पुलिस में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को दूसरी पाली की टीजीटी परीक्षा सामाजिक विज्ञान, उर्दू व शारीरिक शिक्षा विषयों, की थी।मामले में एसपी सिटी विजयपाल सिंह का बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में आने वाले एमपीएलएल इंटर कालेज में टीजीटी की परीक्षा चल रही थी। इसमें गेट पर चेकिंग के दौरान वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसी केन्द्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के बाद इनके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। यह सभी प्रयागराज से इनोवा बुक कराकर यहां आये थे। रात में यहां रुके भी थे।आरोपितों में एक अयोध्या तथा बाकी प्रयागराज के रहने वाले है। पूछताछ के बाद इनके खिलाफ विधिक कारवाई की जायेगी।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…