अफगानिस्तान से भारत पहुंचीं श्री गुरुग्रंथ साहिब की 3 प्रतियां, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद रिसीव करने पहुंचे ।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को दुशांबे से एयर इंडिया का विमान (AI 1956) 78 लोगों के साथ दिल्ली पहुंच गया। इनमें 25 भारतीय नागरिक भी शामिल थे। इसके अलावा इनके साथ अफगान सिख और हिंदू परिवार भी आए हैं। वहीं सिख समुदाय के कुछ लोग काबुल गुरुद्वारे से अपने साथ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां सिर पर रखकर लाए थे, जिसे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा नेता आरपी सिंह ने रिसीव किया और अपने सिर पर रखकर दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए।

वहीं इससे पहले सिख समुदाय के लोगों का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे फ्लाइट के अंदर ही ‘जो बोले सो निहाल और वाहे गुरुजी का खालसा-वाहे गुरुजी की फतह’ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शेयर किया था। जानकारी के अनुसार तालिबान के खौफ के बीच सोमवार को ही 78 लोगों को काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था और आज सभी लोग दिल्ली पहुंच गए हैं।

और पढ़े  भाजपा-शिअद गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में: 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा, दीपावली के बाद घोषणा संभव
  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…

    आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये

    24वीं किस्त में करोड़ों किसानों को लाभ पीएम किसान योजना की आज 24वीं किस्त होगी, तो करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि…