सुविधा का उठाएं लाभ : अबसे व्हाट्सएप से बुक कर सकते हैं कोविड वैक्सीन के लिए स्लॉट, तरीका है बेहद आसान ।

Spread the love

सरकार ने वैक्सीन लेने वालों के लिए बड़ी सुविधा का एलान किया है। अब आप व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी वैक्सीन के स्लॉट की बुकिंग कर सकते हैं और अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। व्हाट्सएप का नया फीचर MyGov Corona Helpdesk के साथ काम करेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही WhatsApp पर वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा मिली है जिसके बाद अभी तक करीब 32 लाख सर्टिफिकेट डाउनलोड किए गए हैं।

WhatsApp से कैसे बुक करें वैक्सीन स्लॉट?
पहला काम यह है कि आप अपने फोन MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट का नंबर +91-9013151515 सेव करें।
अब व्हाट्सएप ओपन करें और MyGov Corona Helpdesk कॉन्टेक्ट को ओपन करें।
अब Book Slot लिखकर मैसेज करें।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक ओटीपी आएगा।
इसके बाद आपसे लोकेशन, तारीख और वैक्सीन का नाम चुनने का विकल्प मिलेगा।
इसके बाद आपके पिन कोड के हिसाब से आपको नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कर दिया जाएगा।
WhatsApp पर कैसे वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने मोबाइल में +91-9013151515 को सेव करें।
इसके बाद व्हाट्सएप ओपन करें।
इस नंबर पर ‘COVID Certificate’ या ‘Download Certificate’ लिखकर भेजें।
अब आपके नंबर पर 6 अंकों का एक OTP आएगा।
अब ओटीपी को चैट में भेजें।
अब उस मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी मेंबर की लिस्ट दिखेगी।
अब जिसका सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है, उसका सीरियल नंबर टाइप करके भेजें
मैसेज भेजते ही आपके पास PDF फॉर्मेट में वैक्सीन सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
व्हाट्सएप के अलावा आप कोविन पोर्टल से भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। कोविन पोर्टल पर भी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा। उसके बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकेगा।

और पढ़े  2 हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान': ट्रंप का तेहरान हमलों पर बड़ा दावा, होर्मुज पर कब्जे को लेकर क्या कहा?

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *