लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई का रास्ता हुआ साफ, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश।

Spread the love

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के बेल आर्डर को सही करने के आदेश दिए। न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने आशीष मिश्रा की ओर से दाखिल सुधार प्रार्थना-पत्र पर आदेश पारित किया है। कोर्ट ने कहा कि सुनवाई के बाद बेल ऑर्डर में छूट गई आईपीसी की धारा 302 व 120 बी की धाराओं को जोड़ा जाए।
आपको बता दें कि 10 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आशीष मिश्रा की जमानत याचिका मंजूर की थी। हालांकि, जेल से रिहाई में अभी वक्त लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ऑर्डर में धाराओं को लेकर क्लेरिकल मिस्टेक को लेकर पेंच फंस गया है। कोर्ट ने बेल ऑर्डर पर हत्या और साजिश की धाराओं का जिक्र नहीं किया था। बताया जा रहा है कि बेल ऑर्डर को संशोधित करने के लिए आशीष मिश्रा के वकीलों को अर्जी दी थी जिस पर आज हाईकोर्ट ने दाखिल याचिका पर आदेश देते हुए कहा कि बेल आर्डर में छूटी धाराओं जोड़ा जाए.


Spread the love
और पढ़े  बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद
  • Related Posts

    बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveमुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने…


    Spread the love

    Prateek Yadav- ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *