भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किसान मोर्चा ने संभाली कमान..

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने लखौरी में चौपाल को संबोधित करते पुनः सत्तासीन करने का लिया संकल्प

सोहावल अयोध्या-

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लखौरी में भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह चौहान के पक्ष में बैठक को संबोधित करते हुऐ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा भाजपा सरकारों के कार्यकाल के दौरान विदेशों में भी देश का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वच्छ कार्यशैली के चलते कानून का राज़ स्थापित हुआ है तथा आम नागरिक में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है। कामेश्वर सिंह के अनुसार यह भाजपा सरकार की ही देन है कि जिस कैराना शहर से हिंदू व्यापारियों का डर के मारे पलायन होता था, उसी कैराना में अब पलायित हुये लोगों की घर वापसी हो रही है। सभा को संबोधित करते हुये किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आम-जनमानस व किसानों के हित में किये गये सकारात्मक कार्यों के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुनः सत्ता में आना तय है, लेकिन किसी तरह की चूक न होने पाये इसके लिये किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की पूरी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार द्वारा किये गये अच्छे कार्यों का प्रचार प्रसार किसानों के बीच करें। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला व मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी ने भी संबोधित किया। किसान मोर्चा के इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुये अभिषेक सिंह ‘टिंकू’ के नेतृत्व में हुआ। इस मौक़े पर देवेश सिंह, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअवतार यादव, सहित सैकङो लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…