राम मंदिर के लिए लाल पत्थरों की खदानों की नीलामी..

Spread the love

राम मंदिर के लिए लाल पत्थरों की खदानों की नीलामी, राजस्थान सरकार को 17 गुना फायदा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों (लाल बलुआ पत्थर) की आपूर्ति करने वाले बंशी पहाड़पुर में खदानों की नीलामी में आरक्षित मूल्य से 17 गुना अधिक नीलामी मूल्य प्राप्त हुआ है। 38 खदानों की नीलामी से राज्य को 245 करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। खान एवं पेट्रोलियम के अपर मुख्य सचिव डॉ सुबोध अग्रवाल ने बताया कि दो खदानों में आरक्षित मूल्य से 42% गुना अधिक पैसा राज्य को मिला है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोशिशों से संवेदनशील बंशी पहाड़पुर क्षेत्र में नीलामी संभव हुई है। उन्होंने कहा, ‘अब राम मंदिर के लिए कानूनी खनन हो पाएगा और मंदिर के लिए पत्थर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि बंशी पहाड़पुर क्षेत्र में लगभग 230 हेक्टेयर क्षेत्र में 39 खदानें बनाई गए हैं। 10 नवंबर से 3 दिसंबर तक दो चरणों में भारत सरकार के ई-प्लेटफॉर्म पर नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई।’ उन्होंने बताया कि इन भूखंडों का आरक्षित मूल्य 7.93 करोड़ रुपये था, जबकि राज्य सरकार को इनकी नीलामी से 245.54 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
राम मंदिर के लिए लाल पत्थरों की खदानों की नीलामी, राजस्थान सरकार को 17 गुना फायदा
राजस्थान में ‘प्रशासन गांवों संग’ अभियान, बांटे गए जमीनों के 10 लाख पट्टे
खनन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बंशी पहाड़पुर क्षेत्र के 120 हेक्टेयर खनन क्षेत्र को राज्य सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं 230.64 हेक्टेयर क्षेत्र में 39 खदानें डेवलप कर उनकी ई-नीलामी की जा रही है।
अधिकारी ने कहा, ‘इस क्षेत्र में कानूनी तौर पर खनन शुरू होने से एक अनुमान के मुताबिक 10,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।’ आपको बता दें कि कागजों पर 2016 के बाद से इस क्षेत्र में कोई खनन नहीं हुआ है, हालांकि इलाके में अवैध खनन से निकाला गया पत्थर मार्केट में उपलब्ध है। दूसरी ओर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। सरकार की तैयारी है कि 2023 के आखिर तक मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाए। हालांकि पूरा परिसर 2025 तक ही तैयार हो पाएगा।

और पढ़े  UP कैबिनेट: युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *