यूपी : अलीगढ़ शराब कांड : – जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 64 के पार,प्रशासन सच दबाने में जुटा….

Spread the love

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का सिलसिला रविवार को भी नहीं थमा। मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 तक पहुंच गई।

शराब कांड में शुक्रवार सुबह से आज दोपहर 3 बजे तक पोस्ट मार्टम केंद्र पर कुल  64 शव आ चुके हैं। लेकिन जिला प्रशासन आंकड़े छिपाने में जुटा है। वहीं, भाजपा सांसद सतीश गौतम ने जिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी को हटा दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, शराब कांड में शनिवार रात 2 बजे तक पोस्टमार्टम केंद्र पर 51 शव पहुंचे थे। आज यानि रविवार दोपहर 3 बजे तक 64 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे हैं। हालांकि प्रशासन अभी 25 लोगों की शराब से मौत होने की पुष्टि कर रहा है। 

बता दें कि शनिवार रात दो बजे तक ही 56 की मौत हो गई थी। 18 लोग अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई थी।शनिवार रात तक 48 ग्रामीणों के पोस्टमार्टम हो जाने के बाद भी जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह देर रात 25 लोगों की मौत की ही पुष्टि कर रहे थे। हालांकि, सांसद सतीश गौतम ने शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचकर 35 मौत होने की पुष्टि की थी।

पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम जेल भेज दिया। इनमें जवां की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेणु शर्मा के अलावा रालोद नेता अनिल चौधरी शामिल हैं। वहीं, 50 हजार के इनामी रेणु के पति ऋषि शर्मा व उसके साथी विपिन यादव की तलाश चल रही है।

और पढ़े  Naukri 2026: UP में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बनने के बाद महंत संदीप दास महाराज की पहली गुरु पूर्णिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु-शिष्य परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी अयोध्या आज पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगी। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष रूप…


    Spread the love

    गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अयोध्या की पवित्र संत परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर एवं श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *