कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना राशि की गडबडी जाँच कराएगे :ओमप्रकाश राम ….

आज दिनांक 30-5-2021दिन रविवार रोहतास जिला, शिवसागर प्रखड के मोहम्मदपुर पंचायत के मुखिया से कबीर अंत्येष्टि अनुदान राशि को लेकर आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी स्वर्गीय रामएकबाल राम जी पुत्र वैभव कुमार ने मुलाकात की और उन्होने कहा की हमारे पिता 25-4-2021 के दिन देहांत हो गया जो जो गरीबो ,बेरोजगार विकलागो और समाज के जरुरत मदद लोगों के अधिकारो के लिए लडते थे, मगर आज तक हमारे परिवार को बिहार सरकार द्वारा कोई को मदद नहीं मिला, वही विश्रामपुर गाँव की आगंवाडीका हमारे पिता का मुत्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए हमेश 500 रूपये लिए, मृत्यु के उपरांत मृतक के परिजन को सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि एक सप्ताह के भीतर मिलनी चाहिए इस विषय पर हमने मुखिया के बात की तो वह आज कल कर हमे दिलाने का आश्वासन देता रहा। समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा उन्हें निर्देश प्राप्त हुआ है कि कोविड-19 से मृत्यु के उपरांत परिवार के अहर्ता के अनुसार एक सप्ताह के अंदर सभी को लाभान्वित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है । वही राकेश कुमार पिता रामचंद्र राम ने कहा की हमारी माता जी का पिछले साल देहांत हो गया मगर कबीर अंत्येष्टि योजना के अहत जो तीन हजार राशी मिलनी चाहिए जिसमे हमें सिर्फ पंद्रह सौ मिला ,वही ओमप्रकाश राम ने कहा की मोहम्मदपुर पंचायत बीपीएल परिवारो को कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना में राशि का भुगतान नहीं होने की जांच कराई जाएगी, और दोष पर उचित कारवाई कराई जाएगी। महम्दपुर पंचायत के गरीबो को शव जलाने के लिए सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। लोग किसी तरह ब्याज पर पैसा निकाकर अंतिम संस्कार कर रहे है, सरकारी सहायता राशि मे भी आधा यहा का मुखिया पैसा खा जाता है। कल इस विषय पर हम रोहतास जिला अधिकारी को आवेदन देकर इसकी जांच कराएगे।

और पढ़े  तिब्बत में फिर कांपी धरती: कुछ घंटों में तीन बार आया भूकंप; 4.6 रही सबसे तेज तीव्रता, चीन में भी लगे झटके
  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…