मध्यप्रदेश : 75 बांग्लादेशी लड़कियों से की शादी, फिर ऐसे बनाया भारत लाकर कॉलगर्ल और बन गया सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड, 200 को बना चुका है अब तक शिकार…

Spread the love

मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड मुनीर उर्फ मुनीरूल ने खुलासा किया है कि वह पूरे भारत में बांग्लादेशी लड़कियों को सप्लाई करता था। वह अबतक 200 से ज्यादा लड़कियों को कॉलगर्ल बना चुका है। इसमें से ज्यादातर लड़कियां बांग्लादेशी हैं। जिन्हें खुफिया रास्ते से भारत लाकर अलग-अलग शहरों में सप्लाई किया जाता था। बता दें, इंदौर पुलिस ने गुरुवार को बांग्लादेशी तस्कर मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था। उसे इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है। यह बातें उसने पुछताछ के दौरान ही कबूल की हैं। 

75 लड़कियों से की शादी
बांग्लादेश के जसोर के रहने वाले मुनीर ने बताया कि उसने अबतक 75 लड़कियों से शादी की है। वह बांग्लादेश में गरीब घरों की लड़कियों से शादी करता था। इसके बाद पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते उन्हें भारत की सीमा में प्रवेश कराता था और एजेंट्स के जरिए आसपास के गांवों से भारत में प्रवेश करवाता था। इसके बाद उन लड़कियों की तस्करी अलग-अलग शहरों में की जाती थी। 

दो शहरों में होती थी लड़कियों की ट्रेनिंग
बांग्लादेश से आने के बाद लड़कियों को कोलकाता में रखा जाता था। यहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाती थी। उनके स्टैंडर्ड को बेहतर किया जाता था। इसके बाद दूसरी ट्रेनिंग मुंबई में होती थी। फिर डिमांड के अनुसार लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी। 

10 हजार का था इनामी
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस लंबे समय से ऑपरेशन चला रही है। पिछले 11 महीने में पुलिस ने 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस के ऑपरेशन में सागर, आफरीन, आमरीन व अन्य लोगों को पकड़ा गया था। मुनीर फरार हो गया था, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने तोड़ा सीजफायर, रूस पर दागे सैकड़ों ड्रोन, विक्ट्री-डे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *