मध्यप्रदेश :जोबट उपचुनाव – भाजपा में फिर उठे बगावत के सुर, सुलोचना का विरोध, जिला भाजयुमो अध्यक्ष भरेंगे निर्दलीय पर्चा..

Spread the love

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। रविवार को पूर्व विधायक सुलोचना रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा उन्हें मैदान में उतारने जा रही है। इसे लेकर पार्टी के निष्ठावान व पुराने कार्यकर्ताओं में रोष है। जिला भाजयुमो अध्यक्ष ने तो निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान कर दिया है।
कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत व उनके पुत्र विशाल रावत ने कांग्रेस को झटका देते हुए रविवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि रावत को जोबट से भाजपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। सुलोचना रावत मध्यप्रदेश की प्रभावशाली आदिवासी नेता हैं। कांग्रेस जोबट से पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया को मैदान में उतारने जा रही है।

मंत्री सकलेचा की मौजूदगी में हंगामा, नारेबाजी
उधर, भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, सरपंचों व अन्य पदाधिकारियों में सुलोचना रावत को टिकट देने को लेकर आक्रोश पनप रहा है। जोबट के पूर्व विधायक माधव सिंह डावर के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला और जोबट विधानसभा प्रभारी थांदला के पूर्व विधायक कल सिंह भाबर के सामने किया हंगामा और  नारेबाजी की।

मध्यप्रदेश में उपचुनाव
बता दें कि मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होने हैं। इन सीटों में जोबट एक हाई प्रोफाइल सीट है। यह सीट कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन की वजह से खाली हुई थी। उपचुनाव के नतीजे दो नवंबर को सामने आएंगे।

और पढ़े  अटक गया मानसून: 7 दिन बाद देगा दस्तक, 10 फीसदी कम होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी- अल-नीनो कर रहा कमजोर

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हटाए गए सीबीएसई के चेयरमैन-सचिव,OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इसके साथ…


    Spread the love

    रोहतक के डोभ गांव में सिर में डंडा मारकर की पत्नी की हत्या, असम की रहने वाली थी मृतका जोशना

    Spread the love

    Spread the loveरोहतक के भिवानी रोड स्थित डोभ गांव में सोमवार की रात एक युवक ने घरेलू कलह में पत्नी जोशना की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *