बड़ी खबर- डकैती : गाजियाबाद के व्यापारी को बंधक बना ले उड़े डकैत एक करोड़ ₹

Spread the love

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र की अंसल कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर छोटे खां के घर में बुधवार शाम को डकैती की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हथियारबंद छह बदमाशों ने छोटे खां के घर पर धावा बोल दिया और परिजनों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर छोटे खां, उनके भाई और किराएदार के घर में रखे 90 लाख रुपये कैश और 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि छोटे खां के किराएदार को मकान खरीदना था। इसी के लिए उसने पैसे रखे हुए थे।

मालूम हो कि गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई यह कोई पहली वारदात नहीं है। आए दिन हथियारबंद बदमाश इस तरह की डकैती करते हैं। इससे पहले मार्च में ही लोनी कोतवाली में बदमाश नकदी, जेवरात के साथ ही घर में खड़ी स्कॉर्पियो को भी उड़ा ले गए थे।

लोनी के मालिक सिटी कॉलोनी में नईम और उसका भाई बुरहान बुधवार रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे चार हथियारबंद बदमाश सीढ़ी लगाकर बालकनी से घर में घुस गए।

इसके बाद बदमाशों ने ऊपर सो रहे नईम को पिस्टल की नोक पर लेकर उसके हाथ बांध दिए और नीचे लाए। नीचे सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बैठा कर पिस्टल की नोक पर ले लिया था।

बदमाश के साथियों ने अलमारी और बैग में रखे करीब चार लाख रुपये, करीब डेढ़ लाख के जेवरात और छह मोबाइल ले गए थे। यही नहीं इसके बाद बदमाश घर से चाबी लेकर घर के सामने दूसरे मकान में खड़ी स्कॉर्पियो को निकाल कर ले गए।

और पढ़े  अयोध्या- 15 वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों का सपना अधूरा

Spread the love
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- अंबेडकर की प्रतिमा को अपमान जनक माला पहनाने वाला आरोपी

    Spread the love

    Spread the love      शनिवार को शाहजहाँपुर की तहसील तिलहर के बिरियागंज स्थित अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा पर सुबह के समय चप्पल की माला मिली। इसे देखने के…


    Spread the love

    सूर्या हत्याकांड: शव घर पहुंचा, मां बोलीं- एनकाउंटर न होने तक नहीं होने देंगे अंतिम संस्कार, क्षेत्र में तनाव

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार कॉलोनी गली नंबर-एक में रहने वाले सूर्या (17) का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *