माननीय कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल जी ने 500 बेडों के निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण..

आज कैबिनेट मंत्री आदरणीय बिशन सिंह चुफाल जी ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज और अधिकारियों के साथ डीआरडीओ द्वारा 500 बेडों के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय प्रदीप बिष्ट जी व नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल जी की गरिमामय उपस्थिति रही। हॉस्पिटल में बेड, माॅनीटर, सड़कें, ऑक्सीजन प्लांट और पावर बैकप प्लांट का उन्होंने निरीक्षण किया और सारी तैयारियाँ लगभग पूर्ण हैं और अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही हाॅस्पिटल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
इस निरीक्षण के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजीव कुंवर जी, भुवन आर्या जी, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल जी, मधुकर श्रोत्रिय जी, रवींद्र बाली जी, नीरज पन्त जी, जतिन्दर चड्ढा जी उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून: देश के पहले लेखक गांव में 25 अक्तूबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधि आएंगे
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…