पौड़ी गढ़वाल : जनपद के विभिन्न सीएचसी/पीएचसी में स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के संबंध में डीएम ने ली बैठक।

जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मंे स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 से 300 एलपीएम आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की जानी है। जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकास भवन पौड़ी में संबंधित फर्मो के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लांट स्थापना के संबंध में चर्चा की। बैठक में दो फर्माे के अधिकारियों द्वारा आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने पैरामीटर की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी डाॅ. जोगदण्डे ने संबंधित फर्मों के अधिकारियों से सिविल कार्य, प्लांट के लिए विद्युत लोड की आवश्यकता, वार्षिक मेंटनेंस काॅन्ट्रेक्ट आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कहा कि आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापना के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उनके द्वारा वित्तीय निविदा समिति को निर्देशित किया गया कि कल ही वित्तीय निविदा को खोलने की कार्यवाही की जाये। तत्पश्चात् टेक्निकल टीम द्वारा इसका परीक्षण कर टैक्निकल बिड्स एवं तुलनात्मक चार्ट के आधार पर क्रय समिति द्वारा उचित निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के 13 विकासखण्डों के अन्तर्गत जिन सीएचसी/पीएचसी में आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट की व्यवस्था नहीं है, वहां पर 100 एलपीएम के आॅक्सीजन जनररेशन प्लांट स्थापित कर रहे हैं। इसके साथ ही दुर्गम स्थल के सीएचसी यथा नैनीडांडा, बीरोंखाल, घण्डियाल, पाबौं, सतपुली व थलीसैंण में 200 से 300 एलपीएम क्षमता के आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के प्रयास कर रहे है। इन स्थानों पर आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए भारत सरकार, एनजीओ तथा अन्य माध्यमों से जो आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, उससे क्रय कर व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ से क्रय करने हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य कर विभाग ने दो माइक्रो ब्रेवरीज और आठ बार-क्लबों में मारे छापे, 2.5 करोड़ की कर चोरी पकड़ी
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…