पुरानी यादें : अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म ‘मधुमती’ में दिखा उत्तराखंड का हुस्न,  फिर हुई कई फिल्मों की शूटिंग।

Spread the love

अभिनय सम्राट दिलीप कुमार की सफल संगीतमय सस्पेंस फिल्म ‘मधुमती’ ने उत्तराखंड के हुस्न से आम लोगों का तार्रुफ कराया था। 1958 में नैनीताल के निकट भवाली और घोड़ाखाल में इसकी शूटिंग हुई थी। इसके बाद इस इलाके में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई। मधुमती में दिलीप कुमार ने देवेंद्र और आनंद की दोहरी भूमिका निभाई थी। पुनर्जन्म की रोमांचक कहानी, विमल राय के निर्देशन और संगीतकार सलिल चौधरी के अविस्मरणीय संगीत के साथ दिलीप कुमार के अभिनय का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था। वैजयंतीमाला ने मधुमती, माधवी और राधा के तीन रोल निभाए थे। प्राण ने राजा उग्र का किरदार निभाया था। छह हफ्ते तक यहां शूटिंग चली थी। उत्तराखंड के मनोरम दृश्य देखकर लोग यहां आने के लिए बेताब हो जाते थे।  

घने कोहरे की वजह से मुंबई में दोबारा करनी पड़ी थी शूटिंग
मधुमती की शूटिंग के दौरान यहां काफी कोहरा था जिससे उसका प्रिंट धुंधला नजर आता था। एडिटिंग के दौरान यह देखने के बाद मुंबई की आरे मिल्क कॉलोनी में फिल्म का सेट बनाकर 80 फीसदी शूटिंग दोबारा की गई। पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे बिमल रॉय को तब दिलीप कुमार ने बहुत सहायता की और अन्य लोगों से भी करवाई थी।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- अब तक की सबसे बडी कार्यवाही,1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया।
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *