उत्तराखंड : सीएम धामी ने मुख्यमंत्री ऑफिस में किया हवन-पूजन, उसके बाद काम की शुरुआत

उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को पहली बार अपने कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूजन और हवन कर अपने कार्य का शुभारंभ किया। पूजन और हवन समाप्त होने के बाद उन्होंने शासकीय कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे। बता दें कि राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने विगत चार जुलाई को पद एंव गोपनियता की शपथ ली थी। वर्तमान सरकार के सवा चार साल के कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली थी।

और पढ़े  उत्तराखंड: चीनी के बढ़ते दाम पर सख्ती, थोक विक्रेताओं के यहां छापे..
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…