नैनीताल : जिले की इन 6 विधानसभा सीट से कांग्रेस के 12 दावेदारों ने किया आवेदन,लालकुआं से हरेंद्र बोरा सहित इन 4 दावेदारों ने किया आवेदन..

Spread the love

जिले की छह विधानसभा सीटों से शनिवार को कांग्रेस के कुल 12 लोगों ने आवेदन किया। अभी भी कई कांग्रेसी दावेदार सदस्यता रसीद और निश्चित शुल्क जमा नहीं करा पाए हैं जिस वजह से वह आवेदन भी नहीं कर पाए हैं। कांग्रेस ने इस बार दावेदारों के आवेदन के लिए जो शर्तें रखी हैं उन्हें पूरा कर पाना तमाम कांग्रेसियों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है।
शुक्रवार को कालाढूंगी से विजय सिजवाली, जया कर्नाटक, महेश कांडपाल, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड्वाल, लालकुआं से राजेंद्र खनवाल, हरेंद्र बोरा,भीमताल से डॉ. महेंद्र पाल और गोपाल सिंह बिष्ट ने आवेदन किया था।
शनिवार को इन्होंने किया आवेदन
लालकुआं: हरीश दुर्गापाल, संध्या डालाकोटी, बालम सिंह बिष्ट।
कालाढूंगी: महेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह
भीमताल: दान सिंह भंडारी, कृपाल महरा, डॉ. केदार पलड़िया।
रामनगर: पुष्कर दुर्गापाल।
नैनीताल: सरिता आर्या, हेम आर्या।
हल्द्वानी: हुकुम सिंह कुंवर।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चयनित 221 अभ्यर्थियों को CM धामी ने दिए नियुक्ति पत्र
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *