दर्दनाक मौत : जिला पूर्वी चंपारण में तालाब में 5 लड़कियों की डूबने से मौत ।

Spread the love

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार को एक तालाब में पांच लड़कियों की डूबने से जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरोलिया गांव में दोपहर दो बजे के करीब 4 से 12 साल की लड़कियां डूब गईं। इस घटना के बाद लड़कियों के घरों में पसरा मातम।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना उस समय घटी, जब ये सभी लड़कियां तालाब में घोंघे चुन रही थीं। उन्होंने एक जंजीर बना ली थी और धीरे-धीरे तालाब की गहराई में चली गईं। जब उन्होंने देखा कि विपरीत दिशा से तेज गति से पानी आ रहा है, तो सभी पांच लड़कियां वापस भागने लगीं। लेकिन वे पानी में गिर गईं जिससे बाद सभी पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कोशिला कुमारी (10), सीमा कुमारी (4), सुग्गी कुमारी (12), संगीता कुमारी (10) और शोभा कुमारी (12) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  यूएस-रूस के बाद भारतीय वायुसेना है सबसे ज्यादा ताकतवर, चीन को लगातार पांचवीं बार कैसे पछाड़ा?
  • Related Posts

    West Asia: ईरानी एजेंसी का दावा- केशम द्वीप की ओर दागी गई मिसाइलें, ट्रंप बोले- होर्मुज पूरी तरह खुला है

    Spread the love

    Spread the loveट्रंप बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और वहां से व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही…


    Spread the love

    वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज

    Spread the love

    Spread the loveवियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के एक दिन बाद रविवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *