अब डरा रहा कोरोना भारत में कोरोना की धमाकेदार वापसी, बीते 24 घंटे में 46,280 नए संक्रमित, 605 लोगों की गई जान

दूसरी लहर का पीक निकलने के तीन महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। एक तरफ केरल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि बीते  दो दिन में नए मामलों में 20 हजार से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,280 नए मामले आए हैं जबकि 605 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,159 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,33,725 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह  4,36,365 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,17,88,440 हो गई है।

और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर पर 'अर्नब' का असर, आसमान में छाए बादल, कई जगह बूंदाबांदी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…