जल्द ही हो सकती है 10वीं और 12वीं की टर्म 1 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा।

Spread the love

सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा का इंतजार कर रहे कक्षा 10 और कक्षा 12 के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानि सीबीएसई द्वारा सेकेंड्र और हायर सेकेंड्री कक्षाओं की इस बार दो चरणों में बोर्ड परीक्षाओं के पहले चरण यानि टर्म 1 परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा इस सप्ताह के अंत की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 की तारीख साझा नहीं की गयी है, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 10वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 और सीबीएसई 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 को जल्द ही घोषित किया जा सकता है।बता दें कि सीबीएसई द्वारा महामारी के चलते कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन चरणों में किये जाने की घोषणा के बाद पहले चरण को नवंबर-दिसंबर 2021 को दौरान विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किया गया था। इसके बाद से दोनो ही कक्षाओं के स्टूडेंट्स सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं और बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर सूचना जारी न होने से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने परेशानी साझा कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- आज नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना
  • Related Posts

    UP- पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर HC ने सरकार से किए सवाल, प्रशासक नियुक्त करने पर उठाया सवाल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से…


    Spread the love

    सूर्या हत्याकांड- खोड़ा में घुसी पुलिस तो भागे 620 अपराधी, 524 परिवार कर गए पलायन,आरोपी शारिक गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद तीन दिवसीय अपराधी सत्यापन अभियान बुधवार को पूरा हो गया। तीन दिन में 1200 अपराधियों के घर तक पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *