एक प्रतिष्ठित अखबार ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी का नाम बदलकर रखा “बाबा बुल्डोजर” ।।

अयोध्या-
जनपद के रूदौली में हुई जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव हर वर्ग को साधते हुए सिर्फ भाजपा पर हमलावर दिखे। करहल में अपना वोट डलकर आए अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम अब तक जगहों का नाम बदलते थे, लेकिन एक प्रतिष्ठित अखबार ने उनका नाम बदलकर “बाबा बुल्डोजर” रख दिया है।
बाबा के गर्मी निकालने वाले बयान की जनता ने भांप निकाल दी है। पहले चरण के चुनाव के बाद से भाजपाई ठंडे, दूसरे के बाद से सुन्न, तीसरे के बाद शून्य हो गए हैं। अब चौथे चरण के मतदान में भाजपा के बूथों पर सिर्फ भूत ही नाचेंगे।
दोपहर साढ़े तीन बजे रूदौली के सोफियाना मैदान में प्रत्याशियों के हक में जनसभा करने पहुंचे अखिलेश ने कहा कि फैजाबाद-अयोध्या की यह धरती गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाती है। अन्य पार्टियों के बहकावे में आकर संस्कृति को खराब न करें। सपा सुप्रीमों ने कहा कि यह चुनाव यूपी को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाने का है। लोकतंत्र बचाने का है I
बीजेपी ने किसी को भी नहीं दिया रोजगार युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी को रोजगार नहीं दिया। हमारी सरकार आते ही रोजगार पर काम किया जाएगा। बीएड-बीटीसी पास युवाओं को नौकरी दी जाएगी। मंच से ही उन्होंने जनता से पूछा कि बताओ बैंकों से पैसा लेकर भागने वाले लोग कहां के हैं.? भीड़ चिल्लाई गुजरात के..। अखिलेश ने कहा किसानों की आय दुगनी करने का वादा करने वाले लोगों को आप को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।आज धान खरीद नहीं हो रही है। किसान परेशान हैं। गरीबों की झोली खाली कर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया जा रहा है।लॉकडाउन में भी लोगों ने बड़ी परेशानी झेली है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अखिलेश ने कहा कि ये बीजेपी के नेता तरह-तरह के झूठ बोलते हैं। छोटे नेता छोटा, बड़े नेता बड़ा और सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोलते है। मित्रसेन यादव का अहसान नहीं भूल सकती सपा दिवंगत सपा नेता मित्रसेन यादव को याद करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बाबूजी का अहसान समाजवादी पार्टी कभी नहीं भूल सकती। बाबूजी का मान बढाने और उनके सपनों को साकार करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं। इस दौरान अखिलेश ने मंच से इशारों-इशारों में पूर्व सपा नेता व रूदौली से बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां का भी जिक्र किया। उन्होंने सपा प्रत्याशी की तरफ अंगुली दिखाते हुए कहा कि अगर वो सब्र किए होते तो आज इनकी जरूरत नहीं पड़ती। मंच पर अखिलेश के बगल रुदौली प्रत्याशी आनंद सेन यादव और बीकापुर प्रत्याशी फिरोज खान मौजूद रहे ।

और पढ़े  बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…