राहत के साथ आफत लाई बारिश: नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर भरभराकर ढहा, एक शख्स हुआ घायल

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश लोगों के लिए राहत के साथ-साथ आफत भी बन गई। नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर के पिलर के नीचे बना डिवाइडर अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति  के घायल होने की सूचना है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिवाइडर के ढह जाने की घटना के बाद वहां जाम की स्थिति बन गई। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभाला। घटनास्थल पर एसीपी खुद पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही संबंधित थाने के एसएचओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। नोएडा अथॉरिटी के अफसर भी मौके पर पहुंचे और डिवाइडर गिरने की वजह और नुकसान का आकलन करना शुरू किया।
दिल्ली में सदर बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव
मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की बूंदों ने दस्तक दी। इससे पहले, सोमवार दोपहर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई थी और रात के समय भी बूंदाबांदी देखी गई थी। इन बारिशों के कारण हवा में नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में बारिश हो रही है। दिल्ली के सदर बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।
एनएच 8 पर लंबा जाम, जनपथ रोड पर जलभराव
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली के जनपथ रोड़, शंकर विहार क्षेत्र सहित कई निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (एनएच 8) पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।

करोड़ खर्च पर फिर पानी में डूबा ग्रेटर नोएडा का औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन
तेज बारिश ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दावों की पोल खोल दी है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन मंगलवार की बारिश में फिर डूब गया है। सड़कों पर दो से तीन फीट पानी भर गया है। कई जगह उद्योगों में भी पानी भर गया। जबकि यातायात भी प्रभावित है। वाहन वैकल्पिक रास्ते खोजते नजर आए। कुछ ने पानी से निकलने की कोशिश की तो वाहन खराब हो गए।

और पढ़े  नदी में डूबने से 5 की मौत: सामने आया हादसे से पहले का वीडियो, ऐसे हुआ था झांसी में ये दर्दनाक हादसा

उद्यमियों का कहना है कि प्राधिकरण ने करोड़ खर्च कर पानी निकासी के लिए नाला बनाया। 9 जुलाई की बारिश के बाद कई दिन तक नालियों को साफ किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। पानी भरने से उद्यमी व कर्मचारी उद्योगों से बाहर नहीं निकल पाए। वहीं ग्रेनो में अन्य जगह भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…