चम्पावत : भूस्खलन की चपेट में आये 2 वाहन गिरे खाई में।

Spread the love

चम्पावत के बनलेख में आज भूस्खलन होने से दो वाहन खाई में जा गिरे , जिनमे एक ट्रक तथा एक कार शामिल है। पिथौरागढ निवासी खेम सिंह सामंत पत्नी तथा तीन बच्चों समेत गुडगाँव जा रहे थे। बनलेख पहुंचते ही भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी जिस वज़ह से पांचों सदस्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर तथा अपर जिलाधिकारी श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने घटना स्थल का दौरा किया तथा जिला अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बनबसा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *