हरिद्वार : कांग्रेसी नेता अमरीश कुमार (भाई जी) का निधन, यूपी की विधानसभा में मिला था सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार

भाई जी के नाम से विख्यात हरिद्वार के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अमरीश कुमार का मंगलवार देर रात निधन हो गया।

अमरीश कुमार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

उनके करीबी राजन मेहता ने बताया कि पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: 'इंडिया' गठबंधन की मेगा रैली पर CM धामी ने साधा निशाना, कहा- यह इनकी हताशा और निराशा का नतीजा
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    टिहरी: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 1.77 लाख की चरस के साथ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

    टिहरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंप्टी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी…