नैनीताल/ रामनगर : भारी बारिश के कारण दुकानों व घरों में भरा पानी व कीचड़ ।

उत्तराखंड में बारिश अपना कहर बरपा रही है,जिससे पहाड़ी तो क्या मैदानी क्षेत्र भी अछूता नहीं है ।जिला नैनीताल के रामनगर में स्थित तहसील चोरपानी भी उसका एक उदाहरण है, जहां बरसात की वजह से पीडब्ल्यूडी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे ग्राम वासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उनके दुकानों,घरों में पानी व कीचड़ भर जा रहा है, इस बाबत ग्रामवासी इंद्र सिंह नेगी, मनोज कठायत,कमल लोहनी, जीनत ,वीरेंद्र कुमार शर्मा, आदि उप जिलाधिकारी रामनगर, नैनीताल के पास अपनी परेशानी लेकर गए उनका कहना है कि, जंगल से आने वाले तेज बहाव वाले पानी की निकासी हेतु ,जहां पर ग्राम वासियों की दुकानें हैं एक पुलिया का निर्माण किया जाना आवश्यक है जिससे बरसात का पानी शीघ्रता से पार हो सके वा आम जनमानस को हो रही है असुविधा से बचा जा सके। इस संदर्भ में ग्रामवासी श्रीमती अमिता लोहनी पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष ,उत्तराखंड के पास भी गए, श्रीमती अमिता लोहनी जी का कहना है कि वह जितना भी हो सकेगा ग्राम वासियों की मदद के लिए कोशिश करेंगी

और पढ़े  चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, दर्शन कर मंदिर में चढ़ाया ध्वज
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…