उत्तराखंड : कालाढूंगी – नैनीताल मार्ग में गिरा कार पर बोल्डर, गुरुग्राम के पर्यटक की मौत।

उत्तराखंड के कुमाऊं में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। बारिश के चलते हुए हादसों में हरियाणा निवासी एक सैलानी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर मंगलवार को बूढ़ा पहाड़ के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर ने सैलानियों की कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार हैरिटेज सिटी एमजी रोड गुरुग्राम निवासी हनुमंत तलवार (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मीना तलवार (55) बुरी तरह घायल हो गईं। महिला को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। बोल्डर से कार के परखचे उड़ गए। कार सवारों को निकालने के लिए कार को मशीन से काटना पड़ा।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…