चम्पावत : उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेस एसोसिएशन शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शुरू

Spread the love

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर ने दीप प्रज्वलित कर की।
एसोसिएशन के जनपद चम्पावत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोन ने बैज अलंकरण कर तथा सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर का स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को अपनी विभिन्न मांगों से संबंधी ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को वेतनमान संशोधन, प्रोन्नति की प्रक्रिया, पुरानी पेंशन की बहाली, गोल्डन कार्ड आदि समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जीवन चंद्र ओलि न कहा कि गोल्डन कार्ड के न होने से कर्मचारियों को स्वास्थ्य के लिए बड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंशदायी पेंशन हमारे हित मे नहीं है अतः पुरानी पेंशन बहाल की जाए। एसोसिएशन के जिला चम्पावत अध्यक्षत सुरेंद्र सिंह सोन ने कहा मांगे पूरी न होने तक एसोसिएशन अपना संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि एसोसिएशन आशा करता है कि जिलाधिकारी के माध्यम से हमारा मांग पत्र शासन को पहुंचे तथा इस पर अग्रिम कार्रवाई के लिए विचार-विमर्श किया जाए।
जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी मांगे रखने का पूरा अधिकार है लोकतंत्र में अधिकार एवं कर्त्तव्य दोनों का पूरक समावेश है। अतः उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं तत्पर रहने को कहा। तथा सभी जायज मांगों पर सकारात्मक कारवाई का आश्वासन दिया ।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सोसायटी के फ्लैट में व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन के लिए 50 % सहमति जरूरी, महिला ने दायर की थी अपील
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून: SIR के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के लिए अब गढ़वाल-कुमाऊं मंडलायुक्त मैदान में उतरेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को दोनों मंडलायुक्त के साथ वर्चुअल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *