उत्तराखंड : प्रदेश में आज 31 नए मामले मिले, कोरोना से 1 मरीज की मौत

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 31 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 47 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 446 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 21986 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों अल्मोड़ा, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो, चमोली, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत और उत्तरकाशी में तीन-तीन, देहरादून में 11, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में चार-चार मरीज सामने आए हैं।  वहीं 12 दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। इससे पहले 27 जुलाई को दो की मौत हुई थी।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरीश रावत का दर्द छलका, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…