चंपावत : शारदा नदी में बहे खनन मजदूर का शव मिला.

Spread the love

चंपावत जिले के टनकपुर में 20 मई की रात को पहाड़ों में बरसात के चलते शारदा नदी के अचानक उफान में आने से शारदा खनन क्षेत्र में रह रहे 3 मजदूर जहां पानी के बहाव में बह गए थे। वही खनन मजदूरों के परिवारों के अन्य 9 सदस्यों को पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चला कर बचा लिया था। तभी से पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार शारदा नदी में बहे तीन अन्य मजदूरों के शवो की तलाश को लेकर नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। वही आज टनकपुर पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों को शारदा नदी में एक मजदूर का शव मिला। जबकि एक अन्य शव भारतीय सीमा को पार कर नेपाल की तरफ मिलने की सूचना स्थानीय प्रशासन को प्राप्त हुई है। भारतीय क्षेत्र में शारदा नदी में मिले शव की जहां प्रशासन ने बहे मजदूर के रुप में शिनाख्त कर ली है।जबकि नेपाल में मिले शव को भारत में लाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। एसडीएम जनकपुर हिमांश कफलटिया का कहना है कि शारदा खनन क्षेत्र में नदी में पानी आने की वजह से बहे 3 लोगों में से 2 शव प्राप्त हुए हैं जिनमें से 1 शव भारतीय क्षेत्र तो एक नेपाल में मिला है ।जबकि एक अन्य अभी भी लापता है जिसके तलाश को सर्च अभियान जारी है।जबकि पुलिस व प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चला शारदा नदी के टापू में फंसे 9 लोगों को बीते रोज ही बचा लिया गया था।वही एक महिला द्वारा तीन अन्य लोगो के लापता होने की सूचना के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे- पहली ही बरसात में टूटे ऑल वेदर परियोजना के निर्माण, सुरक्षा दीवार का हिस्सा धंसा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *