घर में घुसकर महिला को पीटना पड़ा महंगा , चौकी इंचार्ज सस्पेंड

उधम सिंह नगर
(रुद्रपुर)
कोविड कर्फ्यू में पुलिस लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रही है। वहीं, आवास विकास चौकी इंचार्ज पर एक महिला को पीटने का आरोप लगा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि कोविड कर्फ्यू में दुकान खोलने पर चौकी इंचार्ज ने मारपीट की लेकिन उसने दुकान खोली ही नहीं थी। मामले में प्रथम दृष्टया जांच में चौकी प्रभारी को दोषी पाते हुए SSP ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

वार्ड नंबर छह जगतपुरा निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके बेटे की अटरिया रोड पर चिकन की दुकान है। शनिवार की किसी व्यक्ति ने आवास विकास चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह को कॉल कर गलत सूचना दी कि कोविड कर्फ्यू में चिकन की दुकान खुली है। चौकी इंचार्ज दुकान पर गए तो दुकान बंद थी। इसके बाद चौकी इंचार्ज उसके घर में पहुंचे और उनके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। वह बीचबचाव करने आई तो चौकी इंचार्ज ने उसे भी नहीं बख्शा और डंडे से पीट दिया। चौकी इंचार्ज की ओर से मारपीट की घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा, जिसमें लोग पुलिस कर्मी पर कई सवाल उठा रहे हैं। इसी मामले को लेकर रविवार को विधायक राजकुमार ठुकराल महिला के साथ सीओ अमित कुमार से मिले। इधर, देर शाम को एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आरोप सही पाए जाने पर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह को सौंपी गई है।

और पढ़े  बाल वीरता पुरस्कार के लिए आवदेन: अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चे होंगे सम्मानित, 10 अक्तूबर तक करें आवदेन
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…