गिफ्ट में बेटे को पिस्तौल दिलाना माता-पिता को पड़ा महंगा, अब चलेगा हत्या का केस ।

Spread the love

अमेरिका के मिशिगन हाईस्कूल में हुई गोलीबारी और उसमें चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस आरोपी के माता-पिता की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि हाईस्कूल में पढ़ने वाले युवक को क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर उसके माता-पिता ने पिस्तौल दिलाई थी, जिसके चलते युवक ने स्कूल में गोलीबारी की और चार छात्र-छात्राओं को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में आठ लोग घायल भी हुए थे। संबंधित मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र के माता-पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मिशिगन हाईस्कूल में बीते मंगलवार को हुई इस घटना में युवक ने मजह पांच मिनट में ही 15 से 20 राउंड फायर किए थे। ये गोलीबारी उस समय की गई, जब कक्षाएं चल रही थीं, जिससे चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं घायल होने वाले आठ घायलों में एक शिक्षक भी शामिल था। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को काबू में लेकर तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद की गई थी।


Spread the love
और पढ़े  रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *