बारात में दलित रमेश राम को भोजन के बदले मिली मौत..

आपको बतादे जनपद चम्पावत के देवीधुरा से एक दुःखद घटना सामने आई हैं जहाँ एक दलित को बारात में निमंत्रण पर बुलाया गया और दलित द्वारा अपने हाथों से भोजन लेकर खाने पर कुछ लोगों नें खाना खाते समय दलित के ऊपर हमला कर दिया जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया आपको बता दें ये सारी घटना जनपद चम्पावत के देवीधुरा के गाँव केदारनाथ की है मृतक के पुत्र और पत्नी तुलसी देवी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दलित मृतक रमेश राम पाटी ब्लॉक के इजट्टा गाव का रहने वाला हैं जिसकी उम्र 45 वर्ष है रमेश राम देवीधुरा के पास गाँव केदारनाथ में एक किराये की दुकान पर टेलर का काम करता था जहाँ 28 नवम्बर को दुकान स्वामी के यहाँ बारात का कार्यक्रम था जिसमे रमेश राम निमंत्रण मिलने पर गया था वही मृतक के बेटे नें बताया देर शाम को ज़ब पापा बापस घर नहीं पहुंचे तो मैंने उन्हें कॉल किया उनका फोन किसी अन्य व्यक्ति नें उठाया और जबाव में कहा की आपके पापा सुबह तक आ जायेंगे तभी दूसरे दिन एक नम्बर से कॉल आयी और कहा मैं 108 एम्बुलेंस से बोल रहा हूं आपके पापा लोहाघाट अस्पताल में भर्ती हैं आप आजाओ पर में अपनी माँ को लेकर पंहुचा तो देखा मेरे पापा के कपडे फटे हुए थे और निचे फर्श पर बैठे हैं पूरे शरीर में चोट के निशान थे उसके बाद उनको जिला अस्पताल चंपावत को रेफर कर दिया गया फिर चम्पावत से हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर किया गया इसी बीच मेरे पापा नें बताया की मुझे खाना खाते वक़्त मारा गया हैं वही इस पुरे मामले पर घर में दुखों का पहाड़ टूट गया हैं रमेश राम की पत्नी और बेटे का रो रो कर बुरा हाल है आपको बता दें रमेश राम की हल्द्वानी में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई हैं जिसमे पोस्टमार्टम कर बॉडी को घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया हैं वही भीम आर्मी गोविन्द बौद्ध कुमाऊं अध्यक्ष उत्तराखंड नें पीड़ित परिवार से मिकर उनका हाल जाना और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी कर शासन, प्रशासन से फासी की मांग की हैं उन्होंने बताया रमेश राम हत्या कांड में जो कृत्य ठाकुर समाज के लोगों नें किया है वह बेहहद निंदनीय है आरोपियों को पकड़कर फासी की सजा मिलनी चाहिए पीड़ित परिवार की आर्थिक स्तिथि बेहद कमजोर है घर में गैस सिलेंडर तो है लेकिन गैस भराने के लिए पैसे नहीं है यह बहुत गरीब परिवार है इन्हे इंसाफ मिलना चाहिए इस मामले में प्रशासन तेजी से कार्यवाही कर रहा है और इस मामले को अनुसूचित आयोग में भी डाल दिया गया है

और पढ़े  फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…