ओमिक्रॉन का बढ़ता खतरा : विदेश से लौटे 30 यात्री हुए फरार,आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए ढूंढ रही अब सरकार ।।

भारत में धीरे धीरे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले 10 दिनों में यहां विदेशों से लगभग 60 यात्री पहुंचे हैं, इनमें से नौ अफ्रीका से आए हैं। 60 में से 30 यात्री विशाखापट्टनम में रुके हुए हैं, जबकि बाकी 30 राज्य के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश सरकार इन 30 लोगों को ढूंढ रही है। इनमें से कइयों ने तो फोन उठाना भी बंद कर दिया है। इसके कारण अधिकारियों को इनके लापता होने का डर लग रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार को इन लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना है। बता दें कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।
दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में 11,500 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन पहले के 8500 केस से भी ज्यादा है। यह चौंकाने वाला आंकड़े इसलिए भी हैं, क्योंकि नवंबर के मध्य तक इस देश में कोरोना के 200 से 300 केस प्रतिदिन आ रहे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब तक कम से कम 24 देशों में फैल चुका है। 

उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस पर आपात बैठक करेंगे। बता दें कि यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। उन्होने कहा है कि मैंने लैब से पूरा विवरण मांगा है। हम इन लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। आज दोपहर 1 बजे मेरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक है। मेरी इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है।

और पढ़े  तेलंगाना: बाढ़ के पानी से उफनाई झील, एसडीआरएफ की नावें पलटीं, 10 बचावकर्मी डूबे, मछुआरों को बचाने गई थी टीम
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…