अल नीनो की वापसी, मानसून में देरी और कई प्रमुख राज्यों में सूखे जैसी स्थिति के बावजूद केंद्र सरकार ने कृषि वर्ष 2026-27 में खरीफ अनाज उत्पादन 16.71 करोड़ मीट्रिक टन रहने का अनुमान लगाया है। कृषि मंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, यह उत्पादन पिछले पांच वर्षों के औसत खरीफ उत्पादन से करीब 97.67 लाख मीट्रिक टन अधिक होगा।
- मोटे अनाज में मक्का का उत्पादन 2.6064 करोड़ टन रहने का अनुमान है। इसके बाद बाजरा का उत्पादन 89.43 लाख टन, ज्वार का 14.79 लाख मीट्रिक टन और रागी का 12.48 लाख टन रहने की संभावना है।
- अन्य खरीफ फसलों में गन्ने का उत्पादन 45.43 करोड़ मीट्रिक टन रहने का अनुमान है।
- कपास का उत्पादन 170 किलोग्राम की 2.48 करोड़ गांठ रहने की संभावना जताई गई है।






