गांधी जयंती : पीएम मोदी व सोनिया गांधी समेत कई नेता पहुंचे राजघाट, की श्रद्धांजलि अर्पित ।

Spread the love

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विजय घाट पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणाश्रेात बना रहेगा। 

इसके अलावा उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।


Spread the love
और पढ़े  Karnataka CM- डीके शिवकुमार 3 जून को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ, नई सरकार गठन को लेकर आज अहम बैठक
  • Related Posts

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हटाए गए सीबीएसई के चेयरमैन-सचिव,OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इसके साथ…


    Spread the love

    मदर डेयरी ने लॉन्च किया देश का पहला मिट्टी में घुलनशील दूध पाउच, पर्यावरण को मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the loveमदर डेयरी ने पर्यावरण और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए एक नए तरह का दूध पाउच पेश किया है। यह पाउच मिट्टी में प्राकृतिक रूप से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *