भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ प्लस गांव सहित ग्रामों में फैल रही गंदगी के संबंध में ली गई समीक्षा बैठक ।

खकनार क्षेत्र अंतर्गत श्री रोहित जी सीसोनिया जी आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर शुक्रवार को क्षेत्र अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के सचिव सहायक सचिव एवं फील्ड स्टाफ की समीक्षा बैठक ली गई बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ प्लस गांव सहित ग्रामों में फैल रही गंदगी के संबंध में नाडेप निर्माण एवं सोक पीट निर्माण हेतु निर्देशित किया गया जिसमें प्रत्येक पंचायतों को 10 10 नाडेप एवं सोक पिट बारिश के समय में जल्दी ही पूर्ण कर लेवे ताकि कहीं पर गंदा पानी इकट्ठा ना हो ताकि मच्छर सहित कई प्रकार की गंदगी से निजात पाया जा सके साथी ग्रामों में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को 1 सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा की स्थिति में सभी का वेतन रोकने के कार्रवाई की जाएगी इसके अतिरिक्त मनरेगा में लेबर इंगेजमेंट सहित पुराने कामों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तत्पश्चात प्रधानमंत्री आवास में वर्ष 2016-17 से अभी तक अपुर्ण पढ़े हुए आवासों को को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए बैठक में श्री प्रवीण गुप्ता जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ,श्री एस सी टेमने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार कार्यपालन यंत्री श्री बोदडे जी सहायक यंत्री श्री सोलंकी जी सहित ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक खेड़े, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री आशीष कुड़ेकर ,सहित उपयंत्री रोजगार सहायक एवं सचिव उपस्थित थे

और पढ़े  नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?: दिवाली, भैया दूज से लेकर छठ तक... देखें छुट्टियों की पूरी सूची
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो…