उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ को फिर मिली जान से मारने की धमकी जाने कौन है शख्स…

Spread the love

उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 112 कंट्रोल रूम व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। कंट्रोल रूम पर मौजूद कर्मचारियों ने मैसेज देखकर अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक डायल 112 में अंजुल कुमार आपरेशन कमांडर मुख्यालय के पद पर तैनात है। अंजुल कुमार के मुताबिक 29 अप्रैल की शाम 7.58 मिनट पर मीडिया डेस्क के व्हाट्सएप नम्बर पर एक मैसेज आया था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।
मैसेज में लिखा था कि पांच दिन बाद मुख्यमंत्री के साथ बड़ा हादसा होगा। यह मैसेज पढ़ते ही ड्यूटी पर तैनात काल टेकर अंकित दूबे के होश उड़ गए। उसने धमकी भरा मैसेज आने की सूचना आपरेशन कमांडर अंजुल कुमार को दी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मोबाइल धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मैसेज को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल की मदद से जांच कर रही है। अभी तक संदिग्ध नंबर की लोकेशन का सही पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है।


Spread the love
और पढ़े  सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते
  • Related Posts

    प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

    Spread the love

    Spread the loveयूपी सरकार ने 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अशोक मुथा डीजी फायर सर्विस…


    Spread the love

    राहत के साथ आफत लाई बारिश: नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर भरभराकर ढहा, एक शख्स हुआ घायल

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश लोगों के लिए राहत के साथ-साथ आफत भी बन गई। नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर के पिलर के नीचे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *