उत्तर प्रदेश : अयोध्या वैश्विक महामारी में मानवता की मिसाल बन रही है कायस्थ धर्म सभा.

अयोध्या। महामारी काल में शायद किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार की व्यवस्था से बड़ी कोई और मानवीय और सामाजिक सेवा नहीं हो सकती।आज जब वैश्विक महामारी से समाज में हाहाकार मचा हुआ है,तब इस दौर में भी कुछ ऐसी संस्थाएं हैं जो बगैर सुगबुगाहट बड़े सलीके से इस पुण्य कार्य को अंजाम दे रही हैं।इन्हीं संस्थाओं में से एक नाम का एक नाम कायस्थ धर्म सभा का भी है,जो विगत कई दिनों से रामनगरी अयोध्या के शमशान घाट और शहर के यमथरा घाट पर महामारी की भेट चढ़ने वाले लोगों के परिजनों को अंतिम संस्कार का संसाधन उपलब्ध करा रही है।इस संपूर्ण व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से विस्तार पूर्वक संपन्न कराने के लिए धर्म सभा की ओर से बाकायदा स्टाल लगाकर और प्रचार माध्यमों से संपर्क सूत्र प्रसारित करने का भी कार्य भी किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों को धनसर धर्म सभा की ओर से इस व्यवस्था का लाभ दिलाया जा सके।सोमवार को एक मुलाकात के दौरान धर्मसभा पदाधिकारी विश्व दीपक श्रीवास्तव व सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ धर्म सभा लमबे समय से सामाजिक व मानवीय सरोकारों के प्रति समर्पित रहने वाली संस्थाओं में शामिल रही है।धर्मसभा द्वारा लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।महामारी का यह समय ऐसा भयावह समय है जिसमें लोग अंतिम संस्कार के संसाधनों तक की आस लगाए हुए हैं।ऐसे में धर्मसभा द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए धर्मसभा हर स्तर से तत्पर रहेगी।इसी क्रम में इस मुहिम की शुरुआत की गई है।इस मुहिम के तहत कायस्थ धर्मसभा द्वारा असहाय लोगों के शव संस्कार में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का निःशुल्क सेवा अयोध्या धाम घाट एवं यमथरा घाट अयोध्या में किया जा रहा है। इस कार्य में जरूरतमंद लोगों को अंतिम संस्कार के लिए हर आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही है दोनों स्थानों पर लगाए गए स्टालों में लगाए गए फ्लेक्स पर संपर्क सूत्रों का भी मुद्रण कराया गया है और सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आपात स्थिति में धर्म सभा पदाधिकारियों से संपर्क कर सके उन्होंने बताया कि इस कार्य में सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सत्येन्द्र जी, ओम भास्कर, सतीश सहाय, विनोद श्रीवास्तव, कार्तिके, सुशील जी, महेश जी एवं अन्य सेवादारों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

और पढ़े  UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

…………………………. ……………….. …………… रिपोर्टर-ब्रजेश सेन

  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…