उत्तराखंड : 10 व 11 जुलाई को जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा।

Spread the love

जेपी नड्डा 10 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह देहरादून में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुट गया है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नड्डा के दौरे की पुष्टि की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष 10 व 11 जुलाई को देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वे मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। अगले दो-तीन दिन में उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने रामनगर में हुए चिंतन शिविर में विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस चुनावी रोडमैप का आगाज करेंगे। इसकी शुरुआत पार्टी जिला व मंडल कार्यसमितियों की बैठकों से करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे में मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कोविड मानकों का पालन करते हुए कुछ बैठकें वर्चुअल करने पर भी विचार हो रहा है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- भूस्खलन से सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फिर बंद, दो स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात ठप
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *