उत्तराखंड : लालकुआं व हल्द्वानी समेत फंसी 11 सीटें , भाजपा हाई कमान आज जारी करेगी नाम।।

Spread the love

भाजपा में अभी 11 विधानसभा सीटें फंसी हैं, जिन पर नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। इनमें डोईवाला और कोटद्वार विधानसभा सीटें प्रमुख हैं। इन दोनों सीटों पर जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेनि) पर दांव लगाने की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस संभावना से इंकार कर रहे हैं। लेकिन पार्टी के हलकों में यह चर्चा है कि बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल हुए कर्नल विजय रावत को सैनिक वोटों को साधने के लिए भाजपा मैदान में उतार सकती है। इधर, डोईवाला सीट पर कई और दावेदार भी जोर लगा रहे हैं।
पार्टी ने अभी कोटद्वार सीट पर नाम फाइनल नहीं किया है। इसी तरह केदारनाथ, टिहरी, पिरान कलियर, झबरेड़ा, रानीखेत, जागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर और लालकुआं पर भी निर्णय नहीं लिया है। इनमें रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल विधायक हैं और उनके टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कांग्रेस कब्जे वाली पिरान कलियार, रानीखेत, जागेश्वर, केदारनाथ सीट पर भी पार्टी मजबूत चेहरे की तलाश रही है।


Spread the love
और पढ़े  राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत मेघालय हाईकोर्ट ने रखी बरकरार, पुलिस ने की थी क्या गलती..
  • Related Posts

    सीरिया की राजधानी के कैफे में भीषण विस्फोट; नौ की मौत, 20 घायल, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

    Spread the love

    Spread the loveसीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार को एक कैफे के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की…


    Spread the love

    पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़: 8 राउंड फायरिंग में 2 इनामी शूटर घायल, SI की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveजिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *