उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 4818 नए संक्रमित, 4 लोगों की हुई मौत ।।

उत्तराखंड में गुरुवार को 4818 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चार लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 3422 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 347175 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 24255 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 89.72 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 14.23 प्रतिशत पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 386951 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1601 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 692, हरिद्वार में 706, ऊधमसिंह नगर में 590, चंपावत में 62, पौड़ी में 181, अल्मोड़ा में 291, टिहरी में 161, पिथौरागढ़ में 106, बागेश्वर में 106, चमोली में 158, रुद्रप्रयाग में 101 और उत्तरकाशी जिले में 63 संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  नेपाल में बड़ी बाढ़ का खतरा:- बूढ़ी गंडकी नदी में आ सकती है भीषण बाढ़, लोगों को ऊंचाई पर जाने की सलाह
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…