देड़तलाई बुरहानपुर / मध्यप्रदेश : चूहा के आतंक से ग्रामीण त्रस्त ।

गांव में किसान,व्यापारी सहित ग्रामीणों घुस के आतंक से इतने परेशान हैं कि कई उपाय करने के बाद भी घुस का आतंक कम नहीं हो रहा है।
गांव के कच्चे पक्के मकान, गोडाउन, खलियान और गंदे पानी की निकासी की नालियां तक खोखली कर दी है घुस चूहों की बड़ी प्रजाती है जिसमें गांव के कच्चे मकानों की दीवारों को खोखला कर दिया है गोदामों की नीव कमजोर कर दी है, कई कई फीट तक गहरे गड्ढे कर बड़े बड़े मिट्टी के ढेर कर देती हैं।
मकान ओर गोडाउन तो अनाज के लिए खोखला कर देती है, लेकिन गाव की नालियों को भी खोखला कर नाली मिट्टी से भर देती है, नालियों में मिट्टी के भराव से गन्दा पानी जमा हो गन्दी बदबू ओर मच्छर बढ़ रहे है।
घुस से बचाव के लिए ग्रामीणों ने जहरीली दवा, कांच के टुकड़े, पत्थर आदि से उनके रास्ते बंद करने के प्रयास किए लेकिन फिर भी इनका आतंक कम नहीं हो रहा है।
गांव के अनाज व्यापारी विशाल भाले ने बताया कि मेरे गोडाउन में हर साल हजारों रुपए खर्च कर घुस के द्वारा किए गए गड्ढों में कंक्रीट करवाता हूं कई क्विंटल अनाज का नुकसान करती है बहुत उपाय करके देखे लेकिन कोई फायदा नही हुआ, ना ही इनका आतंक कम हो रहा है।

और पढ़े  शौर्य दिवस: सेना की इन्फैंट्री में कैसे होती है भर्ती? कितनी कठिन होती है ट्रेनिंग, जानें चयन प्रक्रिया
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…