पौड़ी गढ़वाल : 26 जनवरी को सीमित संख्या में झांकियों का आयोजन करना सुनिश्चित करें–जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट कक्ष में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक ली। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमित संख्या में झांकियों का आयोजन करना सुनिश्चित करें। साथ उन्होंने कहा कि समस्त कार्यलयों में 9:30 बजे झंडा रोहण किया जाएगा। कहा कि एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को घर-घर जाकर सम्मानित करेंगे।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आयोजित बैठक ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि 26 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर वेक्सीनेशन का कैम्प लगाना सुनिश्चित करें, जिससे दूसरे डोज से वंचित रह गए लोग वहां टीकाकरण करवा सकेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि फ्रंट लाइन वर्करों को भी तीसरा डोज कैम्प के माध्यम से लगाएं। जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि सावर्जनिक स्थानो पर 25 व 26 जनवरी को लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसार करें। इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करें। कहा कि आयोजित कार्यक्रम में सीमित संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियों का आयोजन करना सुनिश्चित करें।

और पढ़े  पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा एलान: रूस से अमेरिका पहुंचेगा 3 लाख टन डीजल, क्या है वजह?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…