उत्तराखंड : राज्य में अपनी हार को लेकर कांग्रेस आज करेगी मंथन, अपना सीएम बनाने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज।।

Spread the love

विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की हार पर कांग्रेस का आज होगा मंथन। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के मुताबिक पर्यवेक्षक अविनाश पांडे चुनाव की स्थिति का आंकलन करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई थी। कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को 29 हजार या फिर इससे भी अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब पार्टी में हार की वजहों की तलाश की जा रही है। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष को सहयोग न मिलने से भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है।कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस भवन में होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी 19 नव निर्वाचित विधायक, चुनाव में पार्टी प्रत्याशी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहेंगे। चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। कुछ नेताओं ने प्रदेश प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष पर भी सवाल खड़े किए। इन नेताओं का कहना है कि संगठन की मजबूती के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन संगठन की पुरानी टीम को नहीं बदला गया। यही वजह रही कि प्रदेश अध्यक्ष को इनका सहयोग नहीं मिल पाया। जिससे चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को शामिल करने के निर्देश
  • Related Posts

    देहरादून- गुमनाम रह कर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveडिजिटल दौर में ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई बार पीड़ित अपनी पहचान उजागर होने के डर या शर्म से…


    Spread the love

    रामनगर- प्रेम में फंसाकर यौन शोषण, शादी से इन्कार पर युवती ने जान दी, मामले में आरोपी पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love     रामनगर के मालधन में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी के शादी से मना करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *