उत्तराखंड : मुख्यमंत्री आज रूद्रपुर के दौरे पर रहे, इस दौरान उन्होंने ESIC कोविड चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

Spread the love

तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रपुर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री रावत शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर में पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ईएसआईसी अस्पताल जाकर कोविड मरीजों को दिए जा रहे इलाज और व्यवस्थाओं का जायजा लिया

इस दौरान सीएम का विरोध कर रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ समेत दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

तीरथ सिंह रावत ने जिला अस्पताल में क्रायोजेनिक टैंक से ऑक्सीजन आपूर्ति का लोकार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 वार्डों का निरीक्षण किया और वहां से लौटकर कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने ने कहा कि आदेश वाला भाव नहीं होना चाहिए। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए। मन बड़ा करके कार्य करने की जरूरत है। जो कार्डधारक ऑनलाइन नहीं जुड़ पाए हैं उन्हें भी राशन दिया जाएगा। कोई गरीब राशन के वंचित नहीं होगा। सबको दो जून की रोटी मिले, इसकी चिंता है।

उन्होंने जिले में टेस्टिंग बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को टेस्टिंग के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज, कंट्रोल रूम सहित सभी व्यवस्थाएं अच्छी की गई हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो को दवा मिल रही है। मनमाने रुपये वसूलने व्वाले अस्पताओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं रुद्रपुर बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सामूहिक बीमा करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

और पढ़े  देहरादून: संवाद- CM धामी बोले, चार साल में 11 हजार लोगों को मिला स्वरोजगार, वेन को दिखाई हरी झंडी

बैठक के बाद मुख्यमंत्री राधा स्वामी सत्संग व्यास में संचालित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री राधा स्वामी सत्संग व्यास में बने हेलीपैड से हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *