उत्तराखंड/ चमोली: जिला मुख्यालय गोपेश्वर में दुकाने खुलवाने को दुकानदारों का प्रदर्शन.

जिला मुख्यालय गोपेश्वर के व्यापारियों ने कोविड कर्फ्यू में एक माह से अधिक समय से बंद पडी दुकानों को खुलवाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी मांग को लेकर थाली व ताली बजा कर विरोध भी प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के व्यापार संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर व्यापारियों ने कहा कि एक जून से सभी व्यापारी बाजार खुलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सरकार द्वारा उनको कोई राहत नहीं दी गई दुकान व शोरूम न खुलने से व्यापार ठप है। इसके बावजूद व्यापारियों को बैंक की किस्त, दुकान का किराया व बिजली का बिल देना पड रहा है। इसके बाद भी सरकार ने पुनः लाकडाउन किया तो व्यापारियों ने उसका भी स्वागत किया। अब परिस्थितिया धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। ऐसी स्थिति में व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलवा कर सरकार को छोटे व मध्यम कारोबारियों को राहत प्रदान की जानी चाहिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…