हेल्प उत्तराखंड ग्रुप “एक अलग पहचान” देखें क्या है हेल्प उत्तराखंड ग्रुप ।

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप जो पूरे उत्तराखंड के साथ साथ भारत के अन्य राज्यों में भी इस कोविड महामारी के दौर में जरूरत मंद लोगों को मदद पहुंचा रहा है । हेल्प उत्तराखंड ग्रुप उत्तराखंड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अपने वोलुएन्टीर्स की टीम के माध्यम से जरूरी सामान, दवाइयां , राशन ,भोजन सामग्री , हॉस्पिटल में बेड्स की व्यवस्था करना , ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य जरूरी सामानों को लोगो तक पहुंचा रहे है ।

ग्रुप से जुड़े हल्द्वानी मेडिकल क्षेत्र के सम्मानित व्यापारी गण विमल ड्रग हाउस हल्द्वानी व रुद्राक्ष मेडिकल स्टोर हल्द्वानी द्वारा हेल्प उत्तराखंड ग्रुप को जरूरी दवाइयों की किट उपलब्ध कराई गई जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों व रिमोट क्षेत्रो में जरुरतमंदो को उपलब्ध कराई जानी है

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप अपने आप में एक सिस्टम का काम कर रहा है जो सरकारी व्यवस्था और जरूरत मंदो के बीच संचार का माध्यम का काम कर रहे है । हॉस्पिटल में बेड्स की उपलब्धता ,दवाइयों की व्यवस्था की जानकारी लोगो तक पहुंचना । नोडल अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर ग्रामीण व रिमोट क्षेत्रो में टेस्टिंग व दवाओं की व्यवस्था करवाना । अपने डेटाबेस के माध्यम से अलग अलग राज्यों में सही व महत्वपूर्ण जानकारी लोगो तक पहुंचना ।

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप से कई संगठन ,फाउंडेशनस, राज्य व क्षेत्र के सम्मनित लोग ,सामाजिक कार्यकर्ता ,मेडिकल क्षेत्र से ,शिक्षा क्षेत्र व मल्टीनेशनल कंपनियों के सीएसआर के लोग जुड़े है । प्रतिदिन अलग अलग राज्यो व क्षेत्रों के लोग इस ग्रुप से जुड़ कर निस्वार्थ भाव से जरूरत मंद लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे है

और पढ़े  वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ: CM ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया है ग्रुप द्वारा उत्तराखंड राज्य में अन्नदान सेवा , फ्री बुक बैंक सेवा शुरू की जायेगी इसके साथ ही ई शिक्षा के माध्यम से गरीब ब जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा दी जायेगी

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…