आईटी विभाग की टीम ने लिया पम्पी उर्फ पुष्पराज जैन को हिरासत में, अभी भी छापेमारी जारी ।।

Spread the love

पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के कन्नौज स्थित आवास पर पिछले चार दिनों से रेड जारी है। सूत्रों की मानें तो आईटी विभाग की टीम पम्पी को देर रात कानपुर ले गई है। एक टीम पम्पी के कन्नौज स्थित आवास पर भी मौजूद है। जहां उनके भाई अतुल जैन से पूछताछ की जा रही है। अभी आईटी की टीम ने पम्पी जैन को गिरफ्तार करने की बात को अभी स्वीकार नहीं किया है

सपा के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के मुंबई स्थित आवास से आयकर विभाग ने शनिवार को दो करोड़ रुपये की नकदी मिली थी। सामने आया है कि पम्पी की कंपनी में मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्वी) देशों से बड़े पैमाने पर पूंजी (कैपिटल) आती है। इसका उद्देश्य और स्रोत क्या है, इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इनकी फर्मों से दिखाई जा रही बिक्री और लाभ में बड़ा अंतर है।

दावा है कि 50 फीसदी तक लाभ लेने के बाद भी टैक्स नहीं अदा किया गया। इससे जांच का दायरा बढ़ गया है। उधर, मलिक परफ्यूम के संचालक के कन्नौज स्थित आवास से 3.5 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। इनके दिल्ली के घर से 10 करोड़ की नकदी के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। कन्नौज और दिल्ली में मिले चार बैंक लॉकर सील कर दिए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ अग्निकांड: अपने को खो चुका भुवन कुछ भी नहीं कह सका, परिवार में मातम
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *