अयोध्या : 2 वर्षों उपरांत एक बार फिर से अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब ।

Spread the love

एक बार फिर से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।लाखों की संख्या में अयोध्या पहुचे श्रद्धालुओं ने सुबह भोर से ही सरयू स्नान कर प्रमुख मंदिरों का धर्शन पूजन शुरु कर दिया।पिछले दो वर्षों से कोरोना को देखते हुये मेले के आयोजन एवं दर्शन पूजन को शासन प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था परंतु इस बार अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पिछले समय को भुलाकर श्रद्या और भक्ति की नई मिसाल पेश की। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त देखी जा रही है।पूरे मेला क्षेत्र को तीन जोनों में बाँट कर प्रत्येक क्षेत्र में मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि मेले में अयोध्या के अलावा आस पास और पूरे देश के कोने कोने से लोग आये हैं सभी सरयू में स्नान कर रहे हैं और दर्शन के उपरांत अयोध्या के प्रमुख मंदिरों जैसे नागेश्वर नाथ,श्रीराम लला,हनुमान गढ़ी,कनक भवन इत्यादि दर्श पूजन कर रहे हैं।इसके लिये प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। इसमें सिविल पुलिस के अलावा पीएसी,आर ए एफ, के अलावा जल पुलिस भी लगाई गई है।साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मेले में खोया पाया केंद्रों एवं जगह जगह पुलिस बूथ भी बनाये गये हैं।वहीं इस अवसर पर आये हुये श्रद्धालुओं में भी काफी हर्ष देखा जा रहा है एवं अयोध्या के पंडों एवं पुजारी भी इस बार मेले में आयी हुई भीड़ कै देख कर उत्साहित नज़र आ रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  चंपत राय ने गोपनीय डायरी में लिखा... अखिलेश तक कैसे पहुंची चोरी की बात, हमारे बीच भेदिया कौन?
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *